झाविमो(प्र) की 151 सदस्यीय कमेटी की घोषणा, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की किनारे लगे।

रांची । पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा की नई कमेटी का गठन कर दिया है। इसकी घोषणा प्रधान सचिव अभय कुमार सिंह ने 17 जनवरी को पार्टी कार्यालय में की। नई कार्यसमिति में 151 सदस्य हैं। हालांकि दोनों विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को पार्टी में कोई पद नहीं दिया गया है। उन्‍हें कार्यसमिति का सदस्‍य बनाया गया है। अभय कुमार सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्षों का भी मनोनयन किया गया है।

बताते चलें कि पार्टी की पुरानी कमेटी में प्रदीप यादव केंद्रीय प्रधान महासचिव थे। बंधु तिर्की महासचिव थे। पुनर्गठन के बाद दोनों को किनारे कर दिया गया है। नई कमेटी में केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा 1 प्रधान महासचिव, 6 महासचिव, 9 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 122 केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, 13 विभिन्न मंच और मोर्चा के अध्यक्ष, 5 केंद्रीय प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष हैं।

ये हैं कमेटी के पदाधिकारी

उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, रामचंद्र केशरी, डॉक्टरआश्रिता कुजूर, राम दूबे, सुदेश्वर मुंडा, अशोक वर्मा, आरएन सहाय, शोभा यादव, बटेश्वर मेहता।

प्रधान महासचिव- अभय सिंह।
केद्रीय महासचिव- रमेश कुमार राही, सरोज सिंह, सुरेश प्रसाद साव, राजीव रंजन मिश्रा, चंद्रनाथ भाई पटेल, संतोष कुमार।
केंद्रीय सचिव- अंजुला मुर्मू, जितेंद्र कुमार रिंकू, सुनीता सिंह, रामनाथ सिंह, सुनील गुप्ता, मो तौहिद आलम, रामदेव सिंह भोक्ताा, संपत्ति देवी।
केंद्रीय कोषाध्यक्ष- संजय टोप्पो।
केद्रीय प्रवक्ता- नुनूलाल मरांडी, पिंटू अग्रवाल, अजय रंजन, जिवेश सिंह सोलंकी, बजरंग गुप्ता।

इसके अतिरिक्त विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं विधायक बंधु तिर्की समेत 122 को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया हैं।

मंच-मोर्चा के अध्यक्ष

भूपेंद्र सिंह- युवा मोर्चा                                         मोहम्मद शहनवाज आलम- अल्पसंख्यक मोर्चा           बलकू उरांव- अनुसूचित जनजाति मोर्चा                        दुर्गा चरण प्रसाद- किसान मोर्चा                               सुचिता सिंह- महिला मोर्चा                                     दयानंद राम- अनुसूचित जाति मोर्चा                          विपिन देव- मजदूर मोर्चा                                          सुरेश शर्मा- छात्र मोर्चा                                         चुन्नुकांत प्रसाद- अधिवक्ता मंच                           जटाशंकर पांडेय- बुद्धिजीवी मंच                              तापस भट्‌टाचार्य- क्रीड़ा मंच                                    सूरज टोप्पो- मीडिया प्रभारी