अजब प्यार की गजब कहानी:पाँच बच्चों के पिता (प्रेमी) ने तीन बच्चों की माँ (प्रेमिका) को लेकर फरार,महिला के परिजन ने थाना में मामला दर्ज कराया

डेस्क
पश्‍च‍िम चंपारण। एक अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है।अनोखा आश‍िक के प्‍यार में तीन बच्‍चों की माँ दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। पांच बच्‍चों के प‍िता के साथ चुपके-चुपके म‍िलने का क्रम शुरू हुआ। फ‍िर प्‍यार परवान चढ़ा तो उसके साथ फरार हो गई। इस अनोखी घटना की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है। और हो भी क्‍यों दोनों ने काम जो अनोखा क‍िया है।ये मामला ब‍िहार के पश्‍च‍िम चंपारण का है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अनोखी प्‍यार घटना साठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दोनों अपने-अपने बच्चों को घर पर छोड़ गायब हो गए। बताया जाता है कि फरार महिला की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उसका पति नेपाल में रहकर काम करता है। महिला को दो लड़का और एक लड़की है। इसी बीच महिला को पड़ोसी से इश्क हो गया।वहीं पड़ोसी पांच बच्चों का पिता है। दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे। तीन दिन पहले मौका मिलते ही दोनों घर द्वार छोड़ फरार हो गए। मामले में महिला के भाई ने थाना में आवेदन दिया है। उसने आधे दर्जन से ज्यादा लोगों पर अपने बहन का अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया है कि मुख्य आरोपी पाँच बच्चों का पिता अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके बहन का अपहरण कर लिया है। पांच लाख रुपये नकद व गहना के साथ भगा कर ले गया है। इस बावत थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि उक्त महिला के भाई के द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।