पाकुड़:दरिंदगी की सारी हदें पार कर गई,हत्या के बाद भाई-बहन की न‍िकाली आंखें,दो बच्चों की हत्या से इलाके में दशहत

पाकुड़।झारखण्ड में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा है की ना कोर्ट का डर ना पुलिस का डर किसी का ख़ौफ़ नहीं है।मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है।हर दिन राज्य में अपराधी कोई ना कोई घटना को अंजाम दे रहे हैं।राज्य की राजधानी राँची हो या राज्य के अन्य जिले।हद तो अब ये हो गया है कि बेलगाम अपराधी अब बच्‍चों को भी नहीं छोड़ रहे है। हद तो तब पार हो गई जब अमड़ापाड़ा थाना के अंबाडीह गांव में गला दबाकर नाबालिग भाई-बहन की हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार की सुबह दस वर्षीय मर्शिला मरांडी और उनका भाई आठ वर्षीय बाबूलाल मरांडी का शव बरामद किया गया। हत्या के बाद अपराधियों ने दोनों बच्चों के एक-एक आंख निकाल लिए। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। गांव में तनाव है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

इधर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि नेहरू मरांडी गुरुवार की शाम दोनों बच्चों को खेलाने के बहाने अपने साथ ले गया। देर रात घर नहीं पहुंचने पर नेहरू के घर जाकर उनसे बच्चों के घर नहीं पहुंचने की बात कही। नेहरू ने कहा कि दोनों भाई-बहन घर चले गए हैं। रातभर दोनों बच्चे घर नही आए।परिजनों को चिंता सताने लगा। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों को पता चला कि दोनों बच्चे का शव अंबाडीह गांव के बाहर पड़ा है। दोनों बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी गई है। दोनों का एक-एक आंख भी निकाल लिया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। घटना के बाद नेहरू मरांडी फरार हो गए।

वहीं पुलिस ने नेहरू के माता-पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण दोनों बच्चे ही हत्या की गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारा को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस ख़ौफ़नाक तरीके से की गई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।