Jharkhand:तालाब में नहाने गए पति-पत्नी,पत्नी की हत्या कर पति फरार,अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद,पुलिस मामले की जाँच में जुटी है

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में सुदूरवर्ती बासाडेरा गांव के समीप तालाब से रविवार शाम को एक विवाहित महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया। मृतक महिला की पहचान बाधडीह गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी कमला सिंह उम्र 45 के रूप में की गई। मृतक महिला के चेहरे को आरोपी पति ने पत्थर से जोरदार हमला कर बुरी तरह कुचल दिया है।

घटना के संबंध में मृतका के परिजनों समेत घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विगत शनिवार को बासाडेरा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने पति-पत्नी आए थे। इस दौरान कल दोपहर लगभग 12 बजे पति-पत्नी नहाने के उद्देश्य से तालाब पर गए थे।लेकिन पति -पत्नी को तालाब से वापस लौट कर आते हुए किसी भी ग्रामीणों ने नहीं देखा। जिस कारण ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। तभी देर शाम को खोजबीन के दौरान तालाब में महिला का शव देखा। उसके पति संजय सिंह का कोई पता नहीं चला। तब ग्रामीणों ने महिला की हत्या के संबंध में ग्राम प्रधान गौर सिंह के सहयोग से अविलंब सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

इधर घटना के 24 घंटे बीत जाने के पश्चात एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो एवं थाना प्रभारी इंद्रदेव राम जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे आैर मृतका के बेटे राहुल सिंह का बयान दर्ज कर महिला के शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की सुस्त करवाई के प्रति ग्रामीणों में काफ़ी नाराजगी व्याप्त है। घटना के संबंध में मृतका के नाबालिग बेटे राहुल सिंह उम्र 14 ने माँ की हत्या कर तालाब में फेंकने का आरोप अपने पिता संजय सिंह पर लगाया।कहा कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पिता मेरी माँ को पसंद नहीं थी जिस कारण सोची- समझी साजिश के तहत मेरी माँ की हत्या कर मौका मिलते ही घटनास्थल से फरार होने में सफल रही।

इधर हत्या की घटना के संबंध में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने बताया कि पुलिस को महिला के शव के पास से पति का गमछा के अलावा कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। यह साफ है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला की हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए जगह -जगह तलाश कर रहा है।वहीं अन्य विन्दुओ पर जांच की जा रही है।