मेडिकल टेस्ट में दुल्हन की असलियत पाँच महीने बाद दूल्हे और उसके घर वालों को पता चला,फिर क्या हुआ !पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

झारखण्ड न्यूज,राँची।उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीब मामला सामने आई है।इस घटना से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।जहाँ पाँच माह पहले दुल्हन बनकर आई युवती की असलियत पता लगने पर ससुराल वालों के होश उड़ गए। मेडिकल टेस्ट में वह युवती के बजाए किन्नर निकली। राज खुलने पर शिक्षित बहू के घर आने की खुशी चंद मिनटों में मायूसी में बदल गई।दरअसल, युवती ने ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाने पर घंटों हंगामा चला। ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया।

क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी युवक की 28 अक्टूबर, 2020 को सहारनपुर निवासी युवती से शादी हुई थी। हंसी-खुशी से युवती को दुल्हन बनाकर घर लाया गया। परिजन के मुताबिक, दुल्हन ने कुछ माह तक बहाना बनाकर पति को पास नहीं आने दिया। शक होने पर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया तो वह किन्नर निकली। परिवार में पढ़ी-लिखी बहू आने की खुशी काफूर हो गई। युवक के परिजन ने लड़की के मायके वालों को इसकी जानकारी दी और धोखे से किन्नर से शादी कराने का आरोप लगाया।

ससुराल वालों ने घर में रखने से किया मना:
शुक्रवार को युवती ने पुलिस को फोन कर उसे ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाने की जानकारी दी। पुलिस युवती और ससुराल वालों को थाने ले आई। मायके वालों को भी थाने बुलवाकर पुलिस ने जानकारी ली। युवक के परिजनों ने हंगामा किया और मेडिकल जांच के दस्तावेज पुलिस को दिखाकर उसे घर में रखने से मना कर दिया। इसके बाद युवती परिजनों के साथ चली गई। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। युवती को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।

घर से जाने से रोका तो बुलाई पुलिस:

युवक के परिजनो ने बताया कि शादी के समय उनसे किन्नर होने की बात छिपाई गई। शादी के बाद से ही उसने युवक को अपने पास नहीं आने दिया। शक होने पर उसने पति पर सर्जरी और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि उससे तलाक लेने को कहा तो उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शुक्रवार को घर से चुपचाप जाने का प्रयास किया। उसे रोकने की कोशिश की गई तो पुलिस बुला ली। दुल्हन के किन्नर निकलने की जानकारी दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
रिपोर्ट:साभार..