Ranchi: प्रेमी जोड़े को विवाह के बहाने बुलाकर प्रेमिका से सामुहिक दुष्कर्म के बाद दोनों की हत्या, पाँच गिरफ्तार

राँची। जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र में तानाशी मोड़ के पास आठ फरवरी की देर रात को प्रेमी प्रेमिका की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका की हत्या की सूचना स्थानीय लोगों ने 9 फरवरी की सुबह सिल्ली ओपी प्रभारी को दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया था कि मुरी बरलांगा रेलवे ओवरब्रिज के पास एक लड़का लड़की का शव पड़ा हुआ है।

इस घटना की जानकारी राँची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिलने के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया। पुलिस ने टेक्निकल सेल के सहारे पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रीपद मांझी, भोलानाथ मांझी, विष्णु मांझी, सुशील मांझी और दिनेश मांझी है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी विष्णु मांझी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। मृतका लड़की नाबालिग थी तो वहीं मृतक लड़का बालिग था। मृतक लड़का का नाम राजेश मांझी था। गिरफ्तार आरोपी विष्णु मांझी ने बताया कि लड़की रिश्ते में हमारी शाली लगती थी। इस प्रेम प्रसंग की वजह से घरवाले और मौशेरा भाई काफी परेशान रहे थे। लड़की को बार बार समझाने के बावजूद लड़की नहीं मान रही थी। इसीलिए इस घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार सभी आरोपी ने बताया कि लड़की की हत्या करने से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया उसके बाद लड़की की हत्या की गई।

लड़की के जीजा ने हत्या करने का बनाया था प्लान

पुलिस पूछताछ में श्रीपद मांझी ने बताया कि इस प्रेम प्रसंग की वजह से उसके जीजा काफी तनाव में थे और घर की इज्जत बर्बाद कर देने की धमकी दे रहे थे। जीजा विष्णु मांझी ने ही हत्या करने का प्लान बनाया और उसकी हत्या की गई। भाई श्रीपद मांझी ने प्रेमी प्रेमिका को शादी कराने के नाम पर तलाशी मोड़ के पास बुलाया। प्रेमी प्रेमिका के आने के बाद गिरफ्तार सभी लोगों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।