#Ranchi:होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर एफआईआर,पुंदाग थाना क्षेत्र के तीन लोगों पर की गई कार्रवाई

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर एफआईआर

पुंदाग थाना क्षेत्र के तीन लोगों पर की गई कार्रवाई

जांच करने गई टीम को नहीं मिले घर पर

दूसरे राज्य से झारखंड आने पर जरूरी है 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन

राँची:होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन रांची द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बार पुंदाग थाना क्षेत्र के तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन की टीम जब जांच करने इनके दिए गए पते पर पहुंची तो ये अपने घरों पर नहीं मिले।

दूसरे राज्य से झारखंड आने पर जरूरी है 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन

कोरोनावायरस के संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में दूसरे राज्य से झारखंड में प्रवेश करने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गठित क्वारेंटाइन मैनेजमेंट सेल रांची शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के होम क्वॉरेंटाइन की जांच कर रही है। जांच के क्रम में पुंदाग थाना क्षेत्र के रहनेवाले आशीष कुमार महतो, अमन शर्मा और अमन गुप्ता द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इन सभी को दूसरे राज्य से आने के बाद इनके दिए गए पते रोड नंबर 3, इलाही नगर, दीपाटोली, पुंदाग में 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था।

तीनों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था, रांची श्री अखिलेश सिन्हा द्वारा सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।