सीआईडी एडीजी सह राँची आईजी का एक्शन: 3 साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का होगा तबादला….एक व्यक्ति-दो पद वाली व्यवस्था पर भी रोक…
राँची।तीन साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का तबादला साथ ही एक व्यक्ति-दो पद वाली व्यवस्था पर भी रोक लगेगी। झारखण्ड पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और कार्यकुशलता लाने के उद्देश्य से झारखण्ड सीआईडी एडीजी सह राँची जोनल आईजी मनोज कौशिक ने कड़ा रुख अपनाया है।
आईजी मनोज कौशिक ने राँची जोन के अंतर्गत आने वाले जिले के लिए यह आदेश जारी किया है।कई जिलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिस कर्मियों और लिपिकों के तत्काल तबादले का निर्देश जारी किया है। आईजी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कई जिलों में प्रधान लिपिक, अकाउंटेंट और कैश ऑर्डली तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही शाखा या कार्यालय में जमे हुए हैं।लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित रहने से कर्मचारियों में कार्य के प्रति गंभीरता कम हो जाती है। कई बार उनकी लापरवाही पकड़ में नहीं आती, जो प्रशासनिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिन जिलों में प्रधान लिपिक, लेखापाल या कैश ऑर्डली एक ही स्थान पर तीन साल या उससे अधिक अवधि से कार्यरत हैं, उनका तत्काल स्थान परिवर्तन सुनिश्चित किया जाए।साथ ही इसका अनुपालन रिपोर्ट भी भेजने को कहा गया है।

