जंगल में महुआ चुनने गए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,इलाके में सनसनी…जांच में जुटी है पुलिस..
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले से अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जिले के पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजदेव पासवान के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि राजदेव हर दिन की तरह जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे।इसी दौरान घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी। गोली लगने से राजदेव पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।
की वहीं,सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस हरकत में आई और तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे का मकसद क्या था। क्या यह कोई आपसी रंजिश का मामला है या इसके पीछे किसी उग्रवादी संगठन या आपराधिक गिरोह का हाथ है।आगे की कार्रवाई जारी है।

