पूर्वी सिंहभूम जिले में पत्नी और बेटे की हत्या कर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास,पुलिस जांच में जुटी….

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद उसने सुसाइड करने का प्रयास किया। घटना मटिहाना गांव की है, जहां के रहने वाले शुभेंदु बेरा ने 26 जनवरी की रात घटना को अंजाम दिया। हालांकि, ऐन वक्त पर आकर शुभेंदु के पिता शरद बेरा ने आकर उसकी जान बचा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।मामले की छानबीन की जा रही है।