जमीन दिलाने के नाम पर 7.30 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
राँची।जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक आरोपी मुकेश कुमार को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुकेश कुमार ने दीपाटोली निवासी अनुज कुमार सिन्हा से जमीन के नाम पर 7.30 लाख रुपए की ठगी की थी। लेकिन 10 साल बाद भी न उसने जमीन दी और न ही पैसे वापस किया। इसके बाद अनुज कुमार सिन्हा ने जगन्नाथपुर थाने में मुकेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुकेश कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के िलए अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था।

