Ranchi:आलीशान घर में चलाया जा रहा था अवैध नकली शराब बनाने की फैक्ट्री,दो गिरफ्तार,शराब माफिया फरार..सैकड़ों पेटी शराब बरामद…
राँची।राजधानी राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलोंग के महुआ टोली बस्ती में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झारखण्ड पुलिस की स्पेशल ब्रांच के इनपुट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।एक आवासीय घर को अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री में तब्दील कर दिया गया था।छापेमारी में 700 पेटी अवैध शराब के साथ-साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

असिसटेंट एक्साइज कमिश्नर अरुण कुमार मिश्रा के अनुसार टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महुआ टोली में शराब माफियाओं ने एक घर को अवैध शराब के बॉटलिंग प्लांट में बदल दिया था।स्पेशल ब्रांच की गुप्त सूचना के आधार पर शैलेन्द्र बर्णवाल डीआइजी स्पेशल ब्रांच के निर्देशन पर उत्पाद विभाग की टीम ने जब छापेमारी की,तो अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए।घर के अंदर शराब माफियाओं ने बोतलों में शराब भरने का पूरा प्लांट स्थापित किया था।इस दौरान दो लोग रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने 700 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसके अलावा, महंगे ब्रांडों के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। उत्पाद विभाग के अनुसार, अगर स्पेशल ब्रांच को समय पर सूचना नहीं मिलती, तो शुक्रवार रात तक यह अवैध शराब तस्करी के लिए बाजार में पहुंच सकती थी।
उत्पाद विभाग अधिकारी कमिश्नर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि झारखण्ड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने टाटीसिलवे में अवैध शराब फैक्ट्री के संचालन की सटीक सूचना दी थी।इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी में न केवल भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई,बल्कि दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।उत्पाद विभाग अब इस नेटवर्क के बड़े खिलाड़ियों की तलाश में जुट गया है।
इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि ये अवैध शराब फैक्ट्री कोई राहुल शर्मा और दिलीप चौधरी नामक व्यक्ति चला रहा है।पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
700 पेटी तैयार शराब रखा हुआ था कमरो में
राँची के महिलौंग में में उत्पाद विभाग की टीम ने शाम करीब 4 बजे छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था। सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में 700 पेटी शराब बरामद किया गया है। इस मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अवैध शराब फैक्ट्री से बाजार में बिकने वाले कई विदेशी ब्रांड के नकली शराब बरामद किया गया है। जिसमें ब्लेेंडर्स, रॉयल स्टैग व अन्य शामिल है।
फैक्ट्री देख हैरान हुई टीम
महिलौंग इलाके में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था। नकली शराब का निर्माण करने के लिए बाकायदा एक घर को फैक्ट्री के रूप में तब्दील कर दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने रेड किया। मिनी फैक्ट्री में सैकड़ों पेटी शराब, के अलावा नकली शराब कई कंपनियों के रैपर, ढक्कन व खाली बोतल बरामद की गई है। मिनी शराब फैक्ट्री में महंगे ब्रांड के शराब के बोतलों में उनके रैपर लगाकर उसमें दोयम दर्जे की शराब भरकर उसे बिहार के बाजार में खफाया जाता था।

