मारपीट करने वालों के कोर्ट में सरेंडर करने के दूसरे दिन तालाब में मिली मजदूर की लाश….! शादी के 40 दिन बाद युवक ने की आत्महत्या

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना इलाके में दो युवकों की मौत हो गई है।पहली घटना मुफस्सिल थाना इलाके के डाडीडीह की है। यहां तालाब में युवक की लाश मिली है।मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाडीडीह निवासी 35 वर्षीय विक्की दास था।गुरुवार को तालाब में शव मिलने की सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को मिली।सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।घटना को लेकर मृतक विक्की के भाई गणेश दास ने हत्या का शक किया है. उसने थाना में दिए आवेदन में हत्या किए जाने की बात भी कही है।गणेश का कहना है कि उसका भाई कोयला की खान में काम करता था और कुछ माह पूर्व गांव के ही लोगों के साथ उसकी मारपीट हो गई थी।मारपीट की इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।इस बीच 17 जून को उसका भाई लापता हो गया तो मारपीट की घटना में शामिल अभियुक्तों में से पांच ने 18 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं 19 जून को उसके लापता भाई की लाश मिली है। ऐसे में उसे शक है कि आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्तों ने ही अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है।इधर इस घटना को लेकर मृतक के भाई के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि तालाब में मिली लाश के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस सिलसिले में आगे की जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

शादी के 40 दिनों बाद युवक ने की आत्महत्या

इधर दूसरी घटना में, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रानीटांड़ के रहने वाले दिलीप कुमार दास ने आत्महत्या कर ली।शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया।मृतक के चाचा देवी दास ने बताया कि दिलीप ने घर के कमरे में अपनी जान दे दी। गुरुवार के पूर्वाहन इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम करवाया गया।देवी दास ने बताया कि पिछले महीने 9 मई को दिलीप की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि दिलीप अभी पढ़ाई कर रहा था।मगर न जाने उसने आत्महत्या क्यों कर ली।उन्होंने कहा कि आत्महत्या क्यों की है इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर बेंगाबाद पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है आगे की जांच चल रही है।

error: Content is protected !!