कुएं में गिरे दो छात्रों की मौत:एनडीआरएफ की टीम ने करीब 22 घंटे बाद शवों को बाहर निकाला…

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के मुरहू में निर्माणाधीन कुएं में दबे दो छात्रों का शव एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। बुधवार को दोनों छात्र खेलने के लिए निकले थे, लेकिन गांव के बगल के कुएं में फिसलन के कारण गिर गए।उसके बाद मिट्टी की एक मोटी परत धंस गई इस कारण दोनों बच्चे कुएं में गिर गए।यह घटना जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के सोमवार बाजार के रानी टोली की यह घटना है।मृतकों में 9 वर्षीय अमित हुन्नी पूर्ति और 10 वर्षीय आशीष तोपनो शामिल हैं।मृत छात्र अमित संत नॉर्बट स्कूल और आशीष संत जॉन मिडिल स्कूल का छात्र था।

घटना के संबंध में सीओ शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद खेलने निकले थे।उसी दौरान दोनों बच्चे निर्माणाधीन कुएं में गिर गए।सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम बुधवार देर शाम तक कुएं में गिरे बच्चे को निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ की टीम भी रात को पहुंच चुकी थी, लेकिन तेज बारिश और रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य में परेशानी हुई। गुरुवार सुबह फिर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और विभिन्न उपकरणों के सहयोग से कुएं में दबे दोनों छात्रों का शव को बाहर निकाला।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद मृत छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन करीब साढ़े 22 घंटे तक चला। इसके बाद सफलता मिली है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें और नदियों और तालाबों और अन्य जलस्रोतों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी है।

वहीं, डीएसपी रामप्रवेश कुमार ने कहा कि मुरहू में कुएं में दो बच्चों का गिर जाने की घटना काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि काफी प्रयास के बावजूद कुएं में दबे बच्चों को तो नहीं बचाया जा सका।शवों को निकालने में काफी समय लग गया। उन्होंने बताया कि रात और बारिश के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी परेशानी हुई।

error: Content is protected !!