दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की इलाज के क्रम में मौत, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से लगाई गुहार

 

राँची।झारखण्ड के कोडरमा जिला में चंदवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की की इलाज के क्रम में राँची के रिम्स में मौत हो गई। इस बाबत पीड़िता के पिता के द्वारा चंदवारा थाना में पुत्री को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।दुष्कर्म की घटना 31 मई को घटित होने के बाद बदहवास नाबालिग ने 3 जून को अपने घर में आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे पहले तो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हजारीबाग रेफर किया गया था। उसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राँची के रिम्स ले जाया गया। जहां वह इलाजरत थी।जहां पर इलाज के क्रम में बुधवार को नाबालिग की मौत हो गयी।

पीड़िता के पिता द्वारा थाना में दिए आवेदन में बताया कि 31 मई को चंदवारा थाना क्षेत्र निवासी छोटेलाल पांडेय मेरे घर आया और मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर गौरी नदी की ओर ले गया और रातभर उसे अपने साथ रखा। काफी खोजबीन के बाद 1 जून को गौरी नदी के पास बदहवास स्थिति में उनकी नाबालिग पुत्री मिली और घर आकर उसने घटना की पूरी जानकारी दी।इधर, इस घटना से आहत मेरी पुत्री ने 3 जून को घर में आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन सही समय पर घर के लोग वहां पहुंच गए और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

4 जून से मेरी पुत्री का इलाज राँची के रिम्स में चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।घटना के बाद से आरोपी छोटेलाल पांडेय फरार है।पीड़ित के पिता ने बताया कि घटना के बाद वे लोग अपनी घायल पुत्री को लेकर रिम्स में थे, जिसके कारण पुलिस को देर से लिखित जानकारी दे पाया।

इधर, इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें महिला थाना प्रभारी और चंदवारा थाना प्रभारी शामिल हैं।वहीं दुसरी तरफ दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की मौत के बाद डीएसपी रतिभान सिंह, डीएसपी दिवाकर कुमार और तकनीकी सेल की टीम पीड़िता के घर पहुंची और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।

डीएसपी ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने के बाद पीड़िता के सदर अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन लिखित आवेदन 10 जून को चंदवारा थाना को दिया गया।जबकि पीड़िता के द्वारा 3 जून को सुसाइड की कोशिश की घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।उन्होंने बताया कि घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

error: Content is protected !!