1 महिला नक्सली गिरफ्तार, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर…

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के लुगु पहाड़ मुठभेड़ में आज आठ नक्सली ढेर हो गए, जबकि एक महिला नक्सली की गिरफ्तारी हुई है।इस सफलता से जहां झारखण्ड पुलिस गदगद है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी झारखण्ड पुलिस की सराहना की है।मारे गए नक्सलियों के शव लाने के लिए पुलिस अपने साथ स्ट्रेचर ले गयी थी।अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

सुरक्षाबलों और नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली समेत आठ मारे गए हैं।इस दौरान पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव लाने के लिए सुरक्षा बलों के साथ एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

स्ट्रेचर से उनके शव लाए गए हैं। इनके शवों का पोस्टमार्टम बोकारो में होगा।अस्पताल में इसकी तैयारी कर ली गयी है।

बोकारो के इतिहास में यह पहली घटना है, जब एक साथ इतने नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। इससे बोकारो पुलिस का हौसला बढ़ा है। पुलिस उत्साह से लबरेज है।चोरगांवां के पास कोबरा के अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे को बधाई दी।

इधर बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ भाकपा माओवादियों की मुठभेड़ में 8 नक्सलियों की मौत पर झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने 8 नक्सलियों को मार गिराने पर सुरक्षा बलों को शाबाशी देते हुए नक्सलियों को चेतावनी दी है कि वे हथियार छोड़ दें।पुलिस के सामने सरेंडर कर दें।अगर वे सरेंडर नहीं करेंगे, तो पुलिस उनके हर ठिकाने से वाकिफ है।उनकी हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।हथियारों के साथ घूमने वाले एक-एक नक्सली का यही अंजाम होगा।डीजीपी ने कहा कि अलग झारखण्ड राज्य बनने के बाद पहली बार एक करोड़ रुपए के इनामी सेंट्रल कमेंटी मेंबर समेत 8 नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है।इनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव शामिल हैं। विवेक पर एक करोड़, साहेब राम पर 10 लाख और अरविंद यादव पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 5 अन्य नक्सलियों को भी पुलिस ने मार गिराया है।

error: Content is protected !!