जमशेदपुर:करणी सेना के नेता विनय सिंह की हत्या,आक्रोशित लोगों ने घंटों एनएच को जाम कर किया बवाल,आगजनी…

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में रविवार की रात एक बड़ी घटना हुई। मानगो बालीगुमा में अपराधियों ने क्षत्रिय करणी सेना परिवार के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। यह घटना एनएच-33 पर मिनी पंजाब होटल के पास हुई। विनय सिंह करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे। उनकी हत्या के बाद इलाके में तनाव है और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से विनय सिंह की स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल बरामद की है। विनय सिंह की खबर फैलते ही करणी सेना के समर्थक गुस्से में आ गए। उन्होंने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। भाजपा और आजसू पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की निंदा की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

विनय सिंह उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। डिमना चौक पर उनकी टाइल्स की दुकानें हैं। उनके परिवार के अनुसार, वे रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। वे आमतौर पर दोपहर 4 बजे तक खाना खाने घर लौटते थे। लेकिन, वे न तो दुकान पहुंचे और न ही घर आए।जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला और फोन भी बंद आया तो परिजन रात 8 बजे उलीडीह थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की और रात 8 बजे उनका शव बरामद किया।

पुलिस का कहना है कि शव पर चीटियां लग चुकी थीं। इससे यह साफ है कि हत्या दोपहर 12 बजे के आसपास की गई होगी। पुलिस को विनय सिंह के बाएं हाथ में एक पिस्तौल मिली है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि या तो हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हुई है, या फिर यह पूरी तरह सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।

error: Content is protected !!