Ranchi:शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 6.04 लाख की ठगी…
राँची।राँची के बुकरू निवासी नीरज कुमार से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 6 लाख 4 हजार 750 रुपए की ठगी हो गई। नीरज ने साइबर थाना राँची में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 9 मार्च को सोशल मीडिया से उनका एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। इसके बाद उन्हें एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप की क्रिएटर एक महिला थी। नीरज ने चार दिन तक ग्रुप में ट्रेडिंग की। ग्रुप के कहने पर उन्होंने 6.04 लाख रुपए कैपिटल के रूप में लगाए और शेयरों की बिक्री की। ट्रेडिंग के बाद जब नीरज ने प्रॉफिट मांगा तो कहा गया कि राशि फ्रिज हो गई है। अनफ्रिज करने के लिए अलग-अलग अमाउंट जमा करने को कहा गया। नीरज ने बताए अनुसार पैसे जमा किए। उन्हें बताया गया कि उनका कुल प्रॉफिट 7 लाख 20 हजार 460 रुपए है। इसमें से वे 7 लाख रुपए निकालना चाहते थे। तभी ग्रुप वालों ने निकासी कैंसल कर दी। कहा गया कि भारतीय नागरिक होने के कारण 7 लाख की निकासी पर इनकम टैक्स देना होगा। इसके बाद नीरज को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने पहले 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की, जिसका फिर साइबर थाना राँची में प्राथमिकी दर्ज कराया।