Ranchi:होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी…

राँची।राजधानी राँची के लोअर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मो तलहा कर्बला टैंक रोड का रहने वाला है। इस मामले में नाबालिग लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे बहला-फुसला कर एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। दुष्कर्म के आरोपी होटल से फरार हो गया। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश की। जिसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

मिली जानकारी अनुसार,शनिवार देर रात आरोपी नाबालिग लड़की को मेन रोड स्थित एक होटल में लेकर चले गए। करीब चार बजे भोर तक दोनों उसी होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है। पुलिस जब होटल में पहुंची तो पता चला कि तो आरोपी के होटल में आने की इंट्री तक नहीं की गई थी। पुलिस की टीम ने जब होटल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दोनों के होटल में आने और जाने की जानकारी मिली। रविवार को जब नाबालिग लड़की ने आरोपी पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!