चाची से लव मैरिज करने पहुंचा… हंगामे के बाद युवक को छोड़ भागी चाची…

 

पूर्णिया।बिहार के पूर्णिया में 32 साल की चाची से 22 साल के भतीजे को प्यार हो गया। चाची के 2 बच्चे भी हैं, पर दोनों ने इस बात की परवाह नहीं की। दोनों शनिवार को कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन शादी नहीं हो पाई। वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया।प्रेमी (भतीजे) मोहम्मद ने कहा कि मेरे पिता दो भाई हैं। मैं बड़े भाई का बेटा हूं। चाचा पंजाब में काम करते हैं। करीब साल भर पहले हम दोनों की नजदीकियां बढ़ी। 2 महीने पहले मैंने चाची से अपने प्यार का इजहार किया।चाची ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। चाचा के परदेस में होने का फायदा उठाकर दोनों अक्सर घर पर मिलते रहे। रिश्ते की आड़ में चाची को घुमाने भी ले जाता। दोनों खुलेआम मिलने लगे। सप्ताह भर पहले शादी करने का निर्णय लिया। भतीजे की पहचान अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड-11 निवासी मोहम्मद बेलाल के रूप में हुई है। जबकि चाची बीबी रोहिडा है।

दोनों शादी के लिए कोर्ट से बाहर एक वकील से बात कर रहे थे। इसी बीच दूसरे वकील ने कहा कि ये गलत है। समाज में गलत मैसेज जाएगा। दूसरे वकील ने लड़के को 2 थप्पड़ भी मारे। जिसके बाद वकीलों के 2 पक्षों में विवाद हो गया।वकील कहने लगे क्लाइंट को आप मार नहीं सकते हैं। काफी कहासुनी के बाद पुलिस आई और लड़के को लेकर थाने चली गई। वहीं, महिला हंगामे को देखते हुए पहले ही मौके से फरार हो गई। मामला के. हाट थाना क्षेत्र के कचहरी रोड का है।

इधर के. हाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है, जबकि महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों पक्षों में से किसी ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!