झारखण्ड पुलिस के 38 अधिकारी बने सीनियर डीएसपी…गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन…

राँची।झारखण्ड पुलिस सेवा के 38 अधिकारियों को सीनियर डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दे दी गई है। विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर उन्हें प्रोन्नति मिली है।इसके बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार ये डीएसपी अपने वर्तमान पदस्थापन के स्थान पर ही पदस्थापित रहेंगे। उनके पद को ही वरीय पुलिस उपाधीक्षक कोटि में उत्क्रमित कर दी गई है।

जिन्हें सीनियर डीएसपी रैंक में दी गई है प्रोन्नति

महरूल होदा (जैप-8, लेस्लीगंज, पलामू), अनूप कुमार बड़ाईक (आइटीएस), समीर कुमार तिर्की (मुख्यालय लोहरदगा), बचनदेव कुजूर (पटमदा), रजत मणिक बाख्ला (निरसा), सतीश चंद्र झा (जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद), पुरुषोत्तम कुमार सिंह (बाघमारा), कुमार वेंकटेश्वर रमण (डीएसपी सिटी राँची) प्रमोद कुमार केशरी (यातायात राँची), संदीप कुमार गुप्ता (आइआरबी-4 लातेहार),विकास चंद्र श्रीवास्तव (अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय), सुमित कुमार (सीसीआर, धनबाद), राजा कुमार मित्रा (जैप-5, देवघर), राज किशोर (विशेष शाखा, सीएम सुरक्षा), अजीत कुमार विमल (बरही), चंदन कुमार वत्स (मुख्यालय, रामगढ़), ज्ञान रंजन (झारखण्ड जगुआर), कौशर अली (मुख्यालय-2, गिरिडीह), अमर कुमार पांडेय (मुख्यालय-1,राँची), मनोज कुमार महतो (नाला, जामताड़ा),रनवीर सिंह (मुख्यालय, सिमडेगा), मनोज कुमार झा (लेस्लीगंज, पांकी), अभिषेक कुमार (विशेष शाखा, एसआइबी), धीरेंद्र नारायण बंका (मुख्यालय-2, धनबाद), ओम प्रकाश तिवारी (जैप-2, टाटीसिल्वे), सुदर्शन कुमार आस्तिक (एसीबी), संजय कुमार-1 (एटीएस), विजय कुमार महतो (दुमका)।संजीव कुमार बेसरा (सदर,राँची), अजय केरकेट्टा (किरीबुरू), जयदीप लकड़ा (मनोहरपुर), जीतवाहन उरांव (गिरिडीह), दिलीप खलखो (जैप-10, होटवार), सुनील कुमार रजवार (झारखण्ड जगुआर), आनंद ज्योति मिंज (झारखण्ड जगुआर), समीर कुमार सवैयां (सरायकेला), श्रद्धा केरकेट्टा (लोहरदगा) व दीपक कुमार-2 (झारखण्ड जगुआर) है।

error: Content is protected !!