राँची एयरपोर्ट से लेकर जमशेदपुर तक सड़क पुलिस छावनी में थी तब्दील,डीजीपी ने खुद संभाली थी सुरक्षा की कमान…

 

राँची।झारखण्ड के जमशेदपुर में परिवर्तन महारैली में संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से गए और आए।इस दौरान राँची एयरपोर्ट से जमशेदपुर तक सड़क पुलिस छावनी में तब्दील रही है।पीएम के सड़क मार्ग से निकलने को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के साथ साथ राँची, सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर रही।राँची से लेकर जमशेदपुर तक सभी इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।पीएम के आने जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हो इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था का कमान खुद संभाल लिए थे। डीजीपी की अगुवाई में एडीजी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी खुद राँची से जमशेदपुर तक फिर जमशेदपुर से राँची तक गए।

पीएम मोदी के सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाने की सूचना के बाद से ही राँची, सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई।राँची के नामकुम, बुंडू और तमाड़,वहीं सरायकेला के चौका और चांडिल पुलिस ने केंद्रीय बलों के साथ हर तरफ पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई।चांडिल के आगे जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में रही।राँची से लेकर जमशेदपुर तक सड़क पर हर जगह पुलिस के अधिकारी और जवान अलर्ट दिखे।

प्रधानमंत्री जमशेदपुर से राँची जबतक नहीं लौटे तबतक सड़क पर सुरक्षा घेरा बना रहा। गौरतलब है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर से ना जाकर सड़क मार्ग से राँची से रवाना हुए।पीएम जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित किए। बारिश के कारण पीएम मोदी का रोड शो का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।