महिला ने सांप को बेटा समझ कर पिलाती रही अपना दूध….परिजनों को पता चला तो उड़ गए होश,महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज…

 

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में एक महिला सांप को अपना बेटा समझ कर स्तनपान करवा दिया इस घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उसकी हालत स्थिर है महिला का सात महीने का एक बेटा भी है।जिस महिला ने सांप को दूध पिलाया है वह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की रहने वाली है।

दरअसल,महिला का दावा है कि वह अपने नवजात के साथ घर के अंदर सोई हुई थी। इसी दौरान धामिन प्रजाति का सांप घर मे घुस गया और उसके पास पहुंच गया। इस दौरान नवजात भी उसके पास ही सोया हुआ था। यहां पर सांप उसका का स्तनपान कर रहा था।महिला ने बताया कि क्योंकि वह आधी नींद में थी इसलिए उसे लगा कि उसका बच्चा दूध पी रहा है।

हालांकि कुछ ही देर बाद उसे अहसास हुआ कि सांप उसका स्तनपान कर रहा है। जैसे ही महिला को पता चला उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सांप वहां से भाग गया। महिला ने जैसे ही पूरी बात अपने परिजनों को बताई उसके परिजन तुरंत उसे लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल पहुंचे जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है।फिलहाल महिला का डॉक्टर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

इधर इलाज करने वाले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर आरके रंजन ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल ठीक है उसे एंटी वैनम का डोज दिया गया है। सांप ने महिला का स्तनपान किया है। उन्होंने बताया कि महिला को यह एहसास हुआ कि उसका बच्चा है, इसी भ्रम में उसने स्तनपान किया है।