पुलिस और कुख्यात सोना लुटेरा गैंग में गोलीबारी ! पलामू-गुमला पुलिस का संयुक्त अभियान…मोनु सोनी को गोली लगने की खबर…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खुरा के इलाके में पुलिस एवं सोना लुटेरों के बीच हुई गोलीबारी की घटना के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है।इस सर्च अभियान में पलामू और गुमला की पुलिस शामिल है।पुलिस को गोलीबारी के बाद घटनास्थल से खून के धब्बे और खोखा मिले हैं।पलामू पुलिस ने बिहार के सीमावर्ती इलाका समेत गढ़वा और लातेहार की सीमा को सील कर दिया है। गढ़वा पुलिस ने छत्तीसगढ़ और यूपी की सीमा को सील कर दिया है।घटनास्थल से खून के धब्बा मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि कुख्यात लुटेरा सह शूटर मोनू सोनी को गोली लगी है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस को देखते ही मोनु सोनी बाइक से भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी।इसी बीच गुमला एसपी के स्पेशल टीम के जवान ने भी जवाबी कारवाई की है।जिसमें मोनु सोनी को गोली लगने की बात सामने आई है।

दरअसल,30 जुलाई को गुमला में सोना की एक बड़ी लूट की घटना होने से बची थी। घटना के बाद गुमला पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान में यह बात निकाल कर सामने आया था कि लूटकांड के तार कुख्यात अपराधी मोनू सोनी के साथ जुड़ा है।मोनू सोनी की तलाश में गुमला पुलिस पलामू पहुंची थी जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था।

इसी सर्च अभियान में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था।तीनों संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि मोनू चैनपुर के इलाके में है।इसी सूचना के आलोक में पलामू और गुमला पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। इसी सर्च अभियान में खुरा और रबदा के बीच में मोनू सोनी की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की है।

इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में मुठभेड़ की घटना हुई है। सीमावर्ती इलाके को सील किया गया है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।सर्च अभियान में पलामू एवं गुमला पुलिस की संयुक्त टीम शामिल है.- रीष्मा रमेशन, एसपी, पलामू

झारखण्ड के पलामू के रहने वाले मोनू सोनी पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है।राँची, गुमला, जमशेदपुर, धनबाद के अलावा ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल में कई बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। मोनू सोनी सभी लूट की घटनाओं के दौरान फायरिंग की है।पलामू में चर्चित मुरारी ज्वैलर्स हत्याकांड के अलावा दो कारोबारियों भाइयों को गोली मारने का मुख्य आरोपी है।