राँची में 16 साल की किशोरी के अपहरण से गरमाया माहौल, जैद खान गिरफ्तार; बरियातू से बरामद हुई लड़की

 

राँची। राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई। परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाबालिग को बरियातू इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं, मामले के आरोपी जैद खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध भी जताया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की शाम किशोरी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि जोड़ा तालाब स्थित सातार कॉलोनी निवासी जैद खान कथित तौर पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।इसके बाद किशोरी के पिता ने बरियातू थाने में लिखित आवेदन देकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने जांच तेज कर दी।मामले में बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची को प्रेम जाल में फंसाकर उसका माइंडवॉश किया गया था। परिजनों का यह भी आरोप है कि इस पूरे मामले में जैद के परिवार की भी भूमिका रही है।बच्ची के पिता ने दावा किया कि बच्ची को इस तरह प्रभावित किया गया था कि वह अपने धर्म के विपरीत कार्य भी करने लगी थी।बच्ची की बरामदगी के बाद उसके पिता ने राहत और खुशी जताई है।

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से मिली सफलता
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बरियातू इलाके से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी जैद खान को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशोरी की मेडिकल जांच समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

मामले में किशोरी हिंदू और आरोपी मुस्लिम समुदाय से होने की बात सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध जताया। इस बीच पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी की कार्रवाई की है।फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।वहीं,सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी नाबालिग को भगाकर बाहर ले गया था।इसी बीच राँची पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दवाब बनाया और किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।इसी बीच आरोपी नाबालिग को लेकर राँची पहुँचा।जैसे ही पुलिस को सूचना मिली आरोपी को दबोच लिया और नाबालिग लड़की को बरामद किया।

error: Content is protected !!