चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: लग्जरी कार से 164 किलो गांजा जब्त,तस्कर मौके से फरार

​चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन चतरा’ अभियान के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।यह पूरी कार्रवाई दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक लग्जरी वाहन के जरिए गांजे की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया और सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

​चेकिंग के दौरान चतरा शहर की ओर से एक उजले रंग की वरना कार का चालक अपनी गाड़ी को काफी तेजी से भगाते हुए आ रहा था। चेकिंग टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक चकमा देकर गाड़ी को भगा ले गया। हालांकि, चेकिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक और वाहन में सवार अन्य दो व्यक्ति वरना कार (संख्या: UP14CF-5803) को ग्राम सिकिद नदी के किनारे खड़ा कर जंगल की तरफ फरार हो गए।

​पुलिस ने जब लावारिस छोड़ी गई वरना कार की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 82 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 164 किलोग्राम है। पुलिस ने वरना कार और उसमें लदे अवैध गांजे को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया है।

​इस मामले में सदर थाना कांड संख्या-448/2026, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

​जब्ती विवरण:​एक वरना कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP14CF-5803),​कुल 82 पैकेट अवैध गांजा (कुल वजन- 164 किलोग्राम)

इस सफल छापामारी दल में सनी वर्धन (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चतरा), आनिल उरॉव (पु०नि० सह थाना प्रभारी, चतरा), अमित कुमार सिंह (थाना प्रभारी, वशिष्ठनगर), स०अ०नि० सफिक अंसारी (सदर थाना, चतरा) तथा सदर थाना का सशस्त्र बल शामिल रहे।

error: Content is protected !!