दुमका में दरिंदगी की हद पार…14 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम में मुंह से निकली लकड़ी ने उड़ाए होश!
दुमका। झारखण्ड के दुमका जिले के काठीकुंड में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान किशोरी के मुंह से लकड़ी निकाले जाने की जानकारी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी चीख दबाने के लिए मुंह में लकड़ी ठूंसी गई थी। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है।
परिजनों के अनुसार, किशोरी स्कूल से लौटने के बाद घर से करीब 700 मीटर दूर गाय खोलने गई थी। गाय तो घर लौट आई, लेकिन किशोरी वापस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मैदान के पास उसकी चप्पल और छाता मिला। इन परिस्थितियों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के अनुसार, घटना में आसपास के लोगों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
फिलहाल, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होनी बाकी है। घटना से इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
इससे सम्बंधित खबर;

