विजिलेंस अधिकारी बनकर बुजुर्ग को झांसा, देवघर में साढ़े 3 लाख के गहने लेकर फरार

देवघर। नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से लाखों रुपये के सोने के जेवर धोखे से ले जाने का मामला सामने आया है। बावनबीघा निवासी 76 वर्षीय अंजेला सिंह के साथ कास्टर टाउन के रेड रोज के पास यह घटना हुई। महिला के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेरकर टोटो से उतारा और कथित तौर पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के कंगन और अंगूठी लेकर फरार हो गए।

डॉक्टर से लौट रही थीं, रास्ते में रोका

अंजेला सिंह ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह दोपहर करीब 2:15 बजे होमियोपैथिक डॉक्टर के यहां से टोटो से घर लौट रही थीं। संताल पहाड़िया सेवामंडल के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनका टोटो रोक लिया।

अखबार पढ़ने की बात कही

पीड़िता ने बताया कि युवकों ने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताया और कहा कि वह इतना जेवर पहनकर जा रही हैं,क्या  अखबार नहीं पढ़ती हैं।ठगों ने महिला को झांसे में लिया।इसके बाद युवकों ने उनके हाथ से एक जोड़ा सोने का कंगन और एक अंगूठी खुलवा ली।पीड़िता के अनुसार, युवकों ने जेवर को कागज में लपेटने का झांसा दिया और दोनों जेवर लेकर बाइक से फरार हो गये।घटना में धोखे से ले जाये गये दोनों कंगन और अंगूठी की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बतायी गयी है।पीड़िता ने बताया कि दोनों कंगन हाल ही में खरीदे गये थे।

महिला के मुताबिक, एक बाइक पर सवार दो युवक टोटो चालक के पास पहुंचे, जबकि दूसरी बाइक से आए दो युवकों ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें टोटो से नीचे उतार दिया। इसी दौरान कथित तौर पर उनके हाथ से सोने के दोनों कंगन और अंगूठी ले ली गई।

बाजला चौक पर रोकने की भी आवाज दी

पीड़िता का कहना है कि युवकों ने टोटो चालक को दो बार बाजला चौक पर रोकने के लिए आवाज भी दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार, दोनों कंगन हाल ही में खरीदे गए थे और जेवरों की कुल कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है।

घटना के बाद बुजुर्ग महिला अपने दामाद और परिजनों के साथ नगर थाना पहुंचीं और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और घटना के आसपास के इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!