राँची पुलिस ने स्टेशन से अगवा 4 साल के विवान को 72 घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार; धनबाद-साहिबगंज में ताबड़तोड़ छापेमारी

राँची।राँची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह अगवा किए गए चार वर्षीय मासूम विवान कुमार को राँची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। संवेदनशील अपहरण कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एक आरोपी को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से,जबकि अन्य चार आरोपियों को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर के साथ बरामद बच्चा

राँची पुलिस के अनुसार,घटना के वक्त बच्चे की मां उसके पास मौजूद नहीं थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।बच्चा अगवा करने वाला चारो आरोपी

धनबाद से एक, तीनपहाड़ से चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय गुप्तचर तंत्र के जरिए लगातार सुराग जुटाए। जांच के दौरान मिले अहम सुराग के आधार पर 26 सितंबर की रात धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।इसके बाद उससे मिली जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।माँ के साथ बच्चा,राँची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे समय

तीनपहाड़ से सुरक्षित मिला मासूम

पुलिस की कार्रवाई के दौरान चार वर्षीय विवान को साहिबगंज के तीनपहाड़ से सकुशल एवं सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। बच्चे और आरोपियों को लाने की प्रक्रिया जारी है।

CCTV और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

इस मामले में राँची पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के साथ मानवीय गुप्तचर तंत्र की मदद ली। स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ी गईं। इसके बाद पुलिस को मिले सुराग के आधार पर लगातार अलग-अलग जिलों में छापेमारी की गई।अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मासूम के अपहरण के पीछे क्या वजह थी, पूरा नेटवर्क कैसे काम कर रहा था और इस घटना में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की क्या-क्या भूमिका थी।

बच्चा को के जाते आरोपी हाफ पैंट-टी शर्ट वाला शख्स..सीसीटीवी राँची रेलवे स्टेशन.

राँची पुलिस के मुताबिक पूरे नेटवर्क और अपहरण के कारणों की तह तक जाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और सघन अनुसंधान जारी है। फिलहाल इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और चार वर्षीय विवान की सकुशल बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

error: Content is protected !!