JPSC गड़बड़ी मामला: अभय के सहयोगियों ने उगले राज, स्टेशन रोड चुटिया की रेड से जुड़े तार; CID की जांच तेज

 

राँची।झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) मामले में आपराधिक अनुसंधान विभाग (CID) की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी अभय के हाल ही में गिरफ्तार किए गए साथियों से कड़ाई से की गई पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। CID सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने स्वीकार किया है कि नेटवर्क का एक प्रमुख ठिकाना स्टेशन रोड, चुटिया स्थित वह होटल था, जहां पूर्व में CID की टीम ने छापेमारी की थी।

पूछताछ में सामने आई चुटिया कनेक्शन की पूरी कहानी
CID की रिमांड और पूछताछ के दौरान अभय के सहयोगियों ने गिरोह के कामकाज के तरीके पर से पर्दा उठाया। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि अभ्यर्थियों से सेटिंग, कागजातों के लेन-देन और वित्तीय सौदों की रूपरेखा तैयार करने के लिए चुटिया के स्टेशन रोड वाल होटल के ठिकाने का इस्तेमाल किया जाता था।

गोपनीय बैठकें: गिरोह के सदस्य पुलिस और जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए चुटिया स्थित इस ठिकाने पर रणनीति बनाते थे।

दस्तावेजों का आदान-प्रदान: फर्जी दस्तावेजों और अभ्यर्थियों से जुड़ी जानकारी को इसी स्थान पर सुरक्षित रखा जाता था।

वित्तीय लेन-देन: पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि अभ्यर्थियों से ली गई अग्रिम रकम का हिसाब-किताब भी इसी जगह बैठकर तैयार किया जाता था।

पूर्व में हुई रेड का मिल रहा लिंक
उल्लेखनीय है कि CID ने कुछ समय पहले स्टेशन रोड, चुटिया स्थित एक संदेहास्पद ठिकाने पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी (रेड) की थी। उस समय टीम को वहां से कई डिजिटल उपकरण, डायरियाँ और कुछ कागजात बरामद हुए थे।

error: Content is protected !!