ओरमांझी डकैती कांड का खुलासा: पुलिस जांच में ‘सशस्त्र डकैती’ और लाखों की लूट की दावों की निकली हवा, 3 चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक टेम्पू और दो मोबाइल बरामद–

-2023 के पैटर्न पर रची गई थी पूरी कहानी, 3.34 लाख कैश, कोका-कोला की गाड़ियां लूटने और अपहरण की धमकी की बात निकली फर्जी

राँची।जिले के ओरमांझी पुलिस ने तापे गांव स्थित बंद पड़े राइस मिल और परिसर में हुई डकैती के हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस अनुसंधान में जो सच सामने आया है, उसने शिकायतकर्ता (वादी) द्वारा गढ़ी गई डकैती और बड़ी लूट की पूरी कहानी की हवा निकाल दी है।

ओरमांझी थाना कांड संख्या 112/2026 में जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जिस तरह से दर्जनों हथियारबंद अपराधियों द्वारा कर्मचारियों को बंधक बनाकर 3.34 लाख रुपये नकद लूटने, कोका-कोला डिलीवरी गाड़ियों से तैयार माल गायब करने, थार गाड़ी से चलने वाले मालिक के अपहरण की रेकी करने और ट्रांसफार्मर काटने का दावा किया गया था, वैसा कुछ हुआ ही नहीं था।

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर इस मामले में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल कुमार रवि (28 वर्ष, रामगढ़), मुबारक अंसारी (55 वर्ष, रजरप्पा) और शमीम खान (36 वर्ष, मेसरा/रामगढ़) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक टेम्पू और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

3,34,740 रुपये नकद और कोका-कोला के लाखों का माल लूटने का दावा निकला मनगढ़ंत

अशोक नगर (अरगोड़ा) निवासी वादी आदित्य सिंह ने 11 जुलाई 2026 को थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 10 जुलाई की रात 11:30 बजे 5-6 हथियारबंद अपराधियों ने बाउंड्री वॉल तोड़कर प्रवेश किया। कर्मचारियों (अनिल सिंह व विनीत सिंह) के हाथ-पैर बांधकर पीएलसी पैनल रूम में बंद कर दिया गया। आवेदन में दावा किया गया था कि लॉकर से 1 से 10 जुलाई के बीच जमा कुल 3,34,740 रुपये कैश, ट्रांसफार्मर का कॉपर कॉइल तथा पिकअप गाड़ियों में लोड कोका-कोला का बड़ा स्टॉक लूट लिया गया। लेकिन, पुलिस जांच और गिरफ्तार अपराधियों की स्वीकारोक्ति में यह स्पष्ट हो गया कि वादी ने बढ़ा-चढ़ाकर और बढ़ा-चढ़ाकर तथ्य पेश किए थे। बंद राइस मिल में यह कोई बड़ी सशस्त्र डकैती नहीं, बल्कि कबाड़ और पार्ट्स चुराने की सामान्य नीयत से घुसे गिरोह की कारस्तानी थी।

2023 की घटना की कार्बन कॉपी,तब भी 18-19 लाख की डकैती का दावा किया गया था

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वादी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 11 अक्टूबर 2023 को वादी आदित्य सिंह ने ओरमांझी थाने में (कांड संख्या 107/2023, धारा 395 IPC) डकैती की इसी तरह की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

error: Content is protected !!