गोड्डा:रहस्यमयी हालात में मिली दुर्घटनाग्रस्त कार, सड़क किनारे लावारिस वाहन से इलाके में हड़कंप

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब शीतल और दिग्घी के बीच सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त कार लावारिस हालत में पड़ी मिली। वाहन को देखकर राहगीरों और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने महागामा पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार किसकी है, दुर्घटना कब और कैसे हुई, तथा हादसे के समय वाहन में कोई सवार था या नहीं। पुलिस वाहन के मालिक का पता लगाने के साथ-साथ दुर्घटना की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल इस रहस्यमयी घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!