हजारीबाग:दनुआ घाटी में फिर करीब एक दर्जन वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत,एक वाहन पलटा,कई घायल
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के (मौत की घाटी) चर्चित दनुआ घाटी में रविवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब दर्जन वाहन आपस में जोरदार टक्कर के शिकार हो गए दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक वाहन सड़क किनारे पलट गया। जब की कई वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में कई लोगों के घायल हो गया है।कुछ की स्थिति नाजुक होने के कारण रेफर किया गया है।घटना रात्रि 9.45 बजे की है।
घटना के बाद घाटी क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।सभी गाड़ियां झारखण्ड से बिहार की ओर जा रही थी।तेज रफ्तार और घाटी में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण यह दुर्घटना हुई।
वहीं,टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग एवं मौके पर पहुँचे और सूचना पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार,चेकपोस्ट प्रभारी नितिन कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।घायलों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए पहले सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा।फिर वहां से हजारीबाग भेजा।
पुलिस ने कुछ देर में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिसकर्मी काफी देर तक मौके पर डटे रहे।घटना के बाद घाटी में सफर करने वाले लोगों में भय का माहौल देखा गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दनुआ घाटी में सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय करने।भारी वाहनों की गति नियंत्रित कराने तथा नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

