राँची के चुटिया थाना की पुलिस ने समस्तीपुर के गांजा तस्कर को गांजा के साथ चुटिया से किया गिरफ्तार
राँची। राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चुटिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जो इलाके में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त था।थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि मंगलवार देर शाम को चुटिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोसाई टोली क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और सोनू कुमार राय नामक युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 630 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

