सीआईएसएफ मुख्यालय ने IG-DIG समेत कई अधिकारियों का किया तबादला, अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे 3 अफसर

 

राँची। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत कई अधिकारियों का तबादला उनके वर्तमान इकाई से दूसरे इकाई में कर दिया गया है। स्थानांतरण की सूची में आइजी,डीआइजी, वरीय कमांडेंट, कमांडेंट व उप कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन्हें तत्काल अपने वर्तमान इकाई से विरमित होकर नए इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।CISF मुख्यालय ने यह निर्णय सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के साथ अपने विभागीय कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए ली है। इसी कड़ी में साउथ सेक्टर चेनई मुख्यालय के IG एसआर श्रवण को एयरपोर्ट सेक्टर बेंगलुरु मुख्यालय तबादला करते हुए दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत विजय काजला को 1 मई 2026 से आइजी प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा रहा है।

राउरकेला इस्पात संयंत्र के DIG रतन कुमार का स्थानांतरण दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह अब एयरपोर्ट सेक्टर एक दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत विष्णु स्वरूप राउरकेला इस्पात संयंत्र इकाई के नए DIG बनाए गए है।

दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशासन के पद पर कार्यरत रेखा नमबियार को DIG प्रोविजन दिल्ली मुख्यालय, सेंट्रल जोन मुख्यालय भिलाई के DIG दया शंकर को DIG प्रशासन दिल्ली मुख्यालय, सेंट्रल सेक्टर भिलाई की DIG प्रियाली शर्मा को सेंट्रल जोन मुख्यालय भिलाई, साउथ जोन दो हैदराबाद के DIG डॉ. एमजी रघुवेन्दर कुमार को साउथ जाने एयरपोर्ट मुख्यालय चेनई भेजा गया है।

कई अधिकारियों को मिला DIG का अतिरिक्त प्रभार

CISF मुख्यालय ने चंडीगढ़ मुख्यालय के वरीय कमांडेंट आलोक कुमार का तबादला एयरपोर्ट सेक्टर एक मुख्यालय नई दिल्ली में करते हुए DIG के रिक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी है।

इसी प्रकार रिजर्व बटालियन भिलाई के कमांडेंट शांति कुमार भट्ट को सेंट्रल सेक्टर भिलाई में DIG का अतिरिक्त प्रभार तथा वरीय कमांडेंट राजेश को बीडीएल कंचनबाग से मुंडली मुख्यालय में DIG के रिक्त पद की अतिरिक्त जवाबदेही दी गई है।

अधिकारी का नाम -मूल पदस्थापना- नई पदस्थापना- अतिरिक्त जिम्मेदारी

–आलोक कुमार वरीय कमांडेंट, चंडीगढ़ मुख्यालय एयरपोर्ट सेक्टर-1 मुख्यालय, नई दिल्ली DIG का अतिरिक्त प्रभार
–शांति कुमार भट्ट कमांडेंट, रिजर्व बटालियन भिलाई सेंट्रल सेक्टर भिलाई DIG का अतिरिक्त प्रभार
–राजेश वरीय कमांडेंट, बीडीएल कंचनबाग मुंडली मुख्यालय DIG का अतिरिक्त प्रभार
–धर्मवीर यादव वरीय कमांडेंट, दिल्ली मुख्यालय चंडीगढ़ मुख्यालय
–अनूप कुमार वरीय कमांडेंट, लखनऊ एयरपोर्ट रिजर्व बटालियन भिलाई —
–सुचित त्यागी वरीय कमांडेंट, हैदराबाद मुख्यालय बीडीएल कंचनबाग —
–ए. राजन कमांडेंट, दिल्ली मुख्यालय चेन्नई एयरपोर्ट —
–सौरव कमांडेंट, ओएनजीसी अंकलेश्वर दिल्ली मुख्यालय —
–वैभव विशाल सिंह कमांडेंट, एयरपोर्ट सेक्टर, दिल्ली मुख्यालय वीपीए विशाखापट्टनम —
–विकास पाण्डेय कमांडेंट, रिजर्व बटालियन किश्तेवाड़ लखनऊ एयरपोर्ट —
–विकास मौर्य उप कमांडेंट, नागपुर एयरपोर्ट ओएनजीसी अंकलेश्वर इकाई —
वरीय कमांडेंट धर्मवीर यादव को दिल्ली मुख्यालय से चंडीगढ़ मुख्यालय, वरीय कमांडेंट अनूप कुमार को लखनउ एयरपोर्ट से रिजर्व बटालियन भिलाई, वरीय कमांडेंट सुचित त्यागी को हैदराबाद मुख्यालय से बीडीएल कंचनबाग, कमांडेंट ए राजन को दिल्ली मुख्यालय से चेनई एयरपोर्ट, कमांडेंट सौरव को ONGC अंकलेश्वर से दिल्ली मुख्यालय, कमांडेंट वैभव विशाल सिंह को एयरपोर्ट सेक्टर दिल्ली मुख्यालय से वीपीए विशाखापट्टनम, कमांडेंट विकास पाण्डेय को रिजर्व बटालियन किश्तेवार से लखनउ एयरपोर्ट तथा उप कमांडेंट विकास मौर्य को नागपुर एयरपोर्ट से ओएनजीसी अंकलेश्वर इकाई भेजा गया है।

error: Content is protected !!