झारखण्ड में कई जिलों के डीसी का ट्रांसफर-पोस्टिंग,देर रात निकला आदेश…

राँची।झारखण्ड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार की देर रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की बड़े पैमाने पर तैनाती और तबादले की अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल में राज्य के कई जिलों के जिला डीसी बदल दिए गए हैं अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अधिकारी वर्तमान में प्रभार रहित हैं, वे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग,राँची में अपना योगदान देंगे।

जाने कौन आईएएस कहां पदस्थापित किए गए:

–राजीव रंजन: डीसी जमशेदपुर

–संदीप कुमार: डीसी लातेहार

–अनन्य मित्तल: डीसी गढ़वा

–दिलेश्वर महतो: डीसी गुमला

–मेधा भारद्वाज: डीसी पाकुड़

–लोकेश मिश्रा: डीसी गोड्डा

–शशि प्रकाश सिंह: डीसी देवघर

–उत्कर्ष गुप्ता: डीसी कोडरमा

–हेमन्त सती: डीसी हजारीबाग

–मनीष कुमार: डीसी चाईबासा

–ऋतुराज: डीसी रामगढ़

–रवि आनंद: डीसी चतरा

–दीपक कुमार दुबे: डीसी साहिबगंज

–दिलीप प्रताप सिंह शेखावत: डीसी पलामू

–सौरभ कुमार भुवानिया: डीसी खूंटी

–संदीप कुमार मीणा: डीसी डीसी लोहरदगा

–आलोक कुमार: डीसी जामताड़ा

error: Content is protected !!