Ranchi:हिंदू संगठनों का अल्बर्ट एक्का चौक पर गुस्सा फूटा, लव-जिहाद को लेकर पुतला फूंका

 

राँची।राँची के अल्बर्ट एक्का चौक आज नारों और विरोध प्रदर्शन से गूंज उठा।बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जिहादी मानसिकता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से राज्य में बढ़ते लव जिहाद के मामलों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में आयोजित किया गया था प्रदर्शन के दौरान महिला और पुरुष कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और कट-आउट्स लिए नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

error: Content is protected !!