राँची में स्टूडेंटस के बीच नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नशीली टैबलेट और सिरप बरामद

 

राँची।नशे के तस्करों के खिलाफ राँची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में राँची पुलिस ने कॉलेज के छात्र- छात्राओं के बीच नशे के कैप्सूल और सिरप की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्कर के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले टैबलेट और सिरप बरामद हुए हैं।सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल रजक नाम के एक शख्स के द्वारा राँची के रेडियम रोड के कुमार मार्केट में प्रतिबंधित नशीली दवाओं को कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। मामले में मिली सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।पुलिस टीम के द्वारा अनिल रजक उम्र करीब 42 पता रेडियम रोड कुमार मार्केट गली थाना लालपुर जिला राँची के घर पर औचक छापेमारी कर विधिवत तालाशी ली गई।तलाशी के क्रम में अनिल रजक के पॉकेट से मादक पदार्थ को बरामद किया गया, जिसके संदर्भ में इनसे पूछताछ करने पर इनके द्वारा मादक पदार्थों को कॉलेज के विद्यार्थियों के पास बिक्री करने की बात स्वीकार की गई. उसको गिरफ्तार करते हुए लालपुर थाना में कांड दर्ज किया गया।

बरामद सामानों की सूची:-

ONREX Cough syrup 100ml 18 बोतल पुरी भरी हुई एक 1 बोतल थोड़ा सा खाली
कुल 19 बोतल गणेश छाप चौकेर वाला चादी का सिक्का एक पीस
Nitrosum 10 टेबलेट कुल टेबलेट की संख्या 75 पीस
काला रंग का रेडमी 10C स्मार्ट फोन IMEI No.- 860815060034212/00, 860815060034220/00
पीला रंग का झोला 1 पीस

error: Content is protected !!