हज़ारीबाग के बड़कागांव में नंदनी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा…सात शातिर अपराधी गिरफ्तार

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चर्चित नंदनी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है।इसके साथ ही इस कांड में शामिल सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर टीपी-05 के समीप कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीपी-06 के पास झाड़ियों में छिपे तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान विनोद कुमार भुइयां, प्रिंस यादव और तेजु कुमार भोक्ता (सभी निवासी चतरा) के रूप में हुई. तीनों ने कबूल किया कि वे राहगीरों को हथियार के बल पर लूटने की योजना बना रहे थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 7 फरवरी 2026 को बड़कागांव स्थित नंदनी ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना का भी खुलासा किया।उन्होंने बताया कि स्थानीय संदीप कुमार सोनी ने पहले दुकान की रेकी की और पूरी योजना तैयार की।इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने दुकान मालिक पर गोलीबारी कर गहनों से भरा बैग लूट लिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

पुलिस जांच में इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों राहुल कुमार सिंह उर्फ पद्धी, मोटरसाइकिल मालिक साकिन्दर कुमार गंजू, रामधनी ठठेरा, संदीप कुमार सोनी एवं विशाल शांताराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि लूटे गए जेवर को गलाकर दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

error: Content is protected !!