टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड मामला:नामकुम के कौशल पांडेय गिरफ्तार…! अचानक रुतबे में आ गए, इलाके में धौंस जमाए हुए था पांडेय,पुलिस खंगाल रही है कुंडली..
राँची।एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई कर्मी की हत्या एवं राँची के बड़े जमीन कारोबारी, व्यवसायियों से फोन पर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में नामकुम के कौशल पांडेय का नाम आने के बाद बुधवार को पुलिस ने कौशल पांडेय को हिरासत में ले लिया है।नामकुम एवं एयरपोर्ट थाना की पुलिस बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजें सदाबहार चौक के लाल साहब कंपाउंड पहुंची। पुलिस ने पहले कौशल सिंह के घर पहुंची जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने कौशल पांडेय के घर धावा बोला और उसे हिरासत में ले लिया। उस दौरान घर पर कौशल के पिता, माता, पत्नी और बच्चें मौजूद थे।
कौशल पांडेय का पुलिस महकमे में भी अच्छा खासा पकड़ रहा है।नामकुम थाना में प्रभारी कोई भी रहा सबके साथ बेखौफ उठना बैठना था।नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी भी विवादित जमीन को पुलिस की मदद से उसपर कब्जा कराना काम था। सूत्रों के अनुसार थाना में पदस्थापित अधिकारी उसकी लक्जरी कारों में सवारी करतें थे।
टीटॉस रेस्टोरेंट में कर्मी की हत्या एवं धनबाद में हुएं एनकाउंटर में उसका नाम आने के बावजूद मंगलवार की शाम कौशल पांडेय नामकुम थाना में मौजूद था। वह फॉर्चूनर (जेएच 01एफजी0019) से पहुंचा और थाना के अंदर खड़ी कर सीधे प्रभारी के चेंबर में चला गया। वहां काफी देर बैठने के बाद वह चला गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार कौशल पांडेय लक्जरी लाइफ स्टाइल, गाड़ी और होटलों का शौकीन है।गले में मोटा सोना का चेन, हाथ में ब्रासलेट और ब्रांडेड कपड़े पहनता है।उसके पास लक्जरी गाडियां हैं वह काला स्कोर्पियो, महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्चूनर में चलता है।
कौशल पांडेय खरसीदाग ओपी के समीप हवेली नामक रेस्टोरेंट चलाता है जिसे उसका छोटा भाई एवं कालीनगर निवासी बंटी झा संचालित कर रहा है।कौशल का नाम आने के बाद ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने रेस्टोरेंट को बंद करा दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच साल पहले तक सामान्य रहने वाला कौशल के रहन सहन, ठाठ-बाट में अचानक बदलाव आ गया।जिसकी चर्चा क्षेत्र में होती रही है। कौशल के पिता आज भी सामान्य जीवन जी रहे हैं। वह प्रखंड परिसर स्थित मंदिर में पूजा पाठ करतें हैं।

