प्रेमी के कहने पर पति को दी खौफनाक मौत,पहले जहर खिलाया,फिर प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई और दांत से काटा….

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में पत्नी ने अपने प्रेमी के कहने पर पति को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारा है। पत्नी ने पति को प्यार से खाना में जहर मिलाकर खिलाया, बाद में पति के प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई फिर दांत से काटा।पति की मौत के बाद पत्नी ने इसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की। पुलिस की कार्रवाई में पूरे मामले का खुलासा हुआ है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 15 मार्च को पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में पंकज यादव नामक युवक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ था।मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पंकज यादव ने आत्महत्या की है। पंकज यादव के परिजनों ने हत्या को लेकर आशंका जाहिर की थी, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी देवी उर्फ मधु को एहतियात और सखी वन स्टेप सेंटर में रखा था। पंकज यादव की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली घटना निकलकर सामने आई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी पिंकी देवी ने खाना में जहर मिलाकर पंकज यादव को खिलाया था, पिंकी देवी ने इस दौरान पंकज के प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई थी एवं उसके शरीर में दांत से भी काटा है। पूछताछ के दौरान पिंकी देवी ने पूरी बात बताई है।पिंकी देवी का अपने मायके में ही एक लड़के के साथ प्रेम संबंध है। इसी प्रेम संबंध को लेकर पंकज यादव की हत्या की गई है।पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 15.03.2026 को अपराह्न 14:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतरी में पंकज कुमार यादव (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता- सत्येन्द्र यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा घटनास्थल ग्राम कतरी पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि मृतक पंकज कुमार यादव का शव एक कमरे में पड़ा हुआ था तथा उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि पति-पत्नी दोनों कमरे के अंदर बंद थे। दरवाजा खुलवाने पर अंदर मृतक का शव मिला। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान शव के पास एक कपड़े पर उल्टी के चिन्ह पाए गए तथा एक ओढ़नी पर खून जैसे धब्बे पाए गए। मृतक की पत्नी पिंकी कुमारी उर्फ मधु (उम्र लगभग 22 वर्ष) से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी। इसी कारण उसने भोजन में सल्फास की गोली मिलाकर पति को खिला दिया। जब पति की तबीयत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा, तो उसने अवसर का लाभ उठाकर अपनी ओढ़नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि पिंकी कुमारी की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और वह अधिकांश समय अपने मायके में रहती थी। हाल ही में उसके एक वर्षीय पुत्र का जन्मदिन भी मायके में मनाया गया था, जहां मृतक के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। इस संबंध में मृतक के पिता सत्येन्द्र यादव के लिखित आवेदन के आधार पर नावाजयपुर थाना कांड संख्या 15/2026, दिनांक 16.03.2026, धारा 103(1)/49/61(2)/115(2)/126(2)/127(2)/3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता पिंकी कुमारी (उम्र 22 वर्ष), पति स्व० पंकज कुमार यादव, ग्राम- कतरी, थाना- नावाजयपुर, जिला- पलामू को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

दरअसल, 2024 में पलामू के हरिहरगंज के अंबादुम्बा की रहने वाले पिंकी देवी की शादी पंकज यादव के साथ हुई थी। पंकज यादव मजदूरी का कार्य करता था, वर्ष में एक या दो बार ही घर पर आता था।पिंकी देवी अधिकतर समय मायके में ही रहती थी। दोनों का एक एक वर्ष का बच्चा भी है।

error: Content is protected !!