सरायकेला:बाप-बेटे ने मिलकर भतीजे की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की,हुई मौत,बाप-बेटा गिरफ्तार
सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में जुगीडीह गांव में आपसी विवाद के दौरान लाठी-डंडे से की गयी पिटाई में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।मृतक की पहचान लक्ष्मण बोदरा उर्फ लखन (35) के रूप में हुई है।कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि 13 मार्च को गांव के ही रेगा बोदरा (50) ने अपने बेटे मानकी बोदरा (23) के साथ मिलकर अपने भतीजे लक्ष्मण बोदरा की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी।
मारपीट में घायल लक्ष्मण बोदरा की 14 मार्च को घर पर ही मौत हो गयी। आशंका जताई जा रही है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी जान गयी है। घटना की सूचना मिलने पर कुचाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राउतु बोदरा के बयान पर रेगा बोदरा और मानकी बोदरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।साथ ही मारपीट में इस्तेमाल किये डंडा को भी बरामद कर लिया गया है। छापेमारी दल में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, एसआई सामंत कुमार दास सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।

