युवक ने शादी का झांसा देकर खड़ी ट्रेन के कोच में किया दुष्कर्म,आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस

 

साहिबगंज। झारखण्ड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में वहीं की एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ नया टोला के परमेश महतो ने दुष्कर्म किया।बताया जाता है कि युवक नाबालिग को झांसा देकर स्टेशन पर ले गया और खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के पास अपने जीजा की चाय दुकान में झाडू लगा रही थी।इसी दौरान बगल का रहने वाला युवक परमेश उसे बुलाया और झांसा देकर स्टेशन पर लेकर चला गया। वहां पर 10 से 15 मिनट तक शादी का झांसा देकर बरगलाया और दबाव बनाने लगा।इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक के सेंटरिंग में खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद परमेश भाग गया। वह वहां से किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी।

सपरिजन ने जीआरपी थाना पहुंचकर जीआरपी पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी और मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आपबीती सुनाई है।प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गयी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

error: Content is protected !!