झारखण्ड के तीन यूनिवर्सिटी को मिल गए नए कुलपति, राज्यपाल ने लगाई मुहर…
राँची।झारखण्ड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालय में कुलपति की स्थायी नियुक्ति कर दी है। इनमें प्रो राजीव मनोहर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), राँची के नये कुलपति बनाए गए हैं।प्रो मनोहर इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के पद पर थे।इसी प्रकार झारखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी (JSOU) के नये कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह बनाये गये हैं। प्रो सिंह नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के प्रोफेरस और डीन हैं।राज्यपाल ने जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की नई कुलपति प्रो इला कुमार को बनाया है। प्रो इला कुमार इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेंस (IGDTUW), दिल्ली की प्रोफेसर हैं।
इन सबों की नियुक्ति योगदान की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है। तीन वर्ष अधिकतम अवधि है, वे कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अपने पद पर कार्य करेंगे।तीनों कुलपति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक या कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अपने पद पर कार्य करेंगे।इन नियुक्तियों के लिए संबंधित संस्थानों से विजिलेंस क्लीयरेंस प्राप्त होना अनिवार्य होगा।
-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची: प्रो. राजीव मनोहर, वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर
-जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय: डॉ. इला कुमार, वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन, दिल्ली में प्रोफेसर।
-झारखण्ड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, राँची: अभय कुमार सिंह, वर्तमान में नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर (बिहार) में प्रोफेसर व डीन।
अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन नियुक्तियों की जानकारी राज्य सरकार के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, प्रधान महालेखाकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और झारखण्ड के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भेज दी गई हैं। इसके अलावा संबंधित विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को भी इसकी सूचना दी गई है, ताकि आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।

