डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, एक महिला की मौत,कई घायल

 

गढ़वा। झारखण्ड के गढ़वा जिले में शनिवार की देर रात मेराल थाना क्षेत्र के बाना महुआ के पास एन एच 39 पर तेज रफ्तार स्कार्पियो को डिवाइडर से टकरा जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो पर सवार करीब आधा दर्जन लोग पूरी तरह घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार रमुना थाना क्षेत्र के कोरगा गांव के लोग स्कॉर्पियो से गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा ब्रह्म स्थान मंदिर में शादी समारोह मैं शामिल होकर रात्रि करीब 8:30 बजे बजे लौट रहे थे।इसी दौरान बहन चालक अपना नियंत्रण खो दिया तथा स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गया। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो कई फीट ऊपर जाकर सड़क किनारे गिरा।दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस घटना में मेदिनीनगर की रहने वाली अनीता देवी उम्र करीब 50 वर्ष की मौत हो चुकी थी।चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिन्हा द्वारा बुरी तरह से घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

error: Content is protected !!