Ranchi:यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार,चुटिया पुलिस ने भेजा जेल

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना पुलिस ने यौन शोषण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ गुमला जिले के सिसई क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने चुटिया थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश में छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।

error: Content is protected !!