राजधानी राँची में अपराधियों ने होटल टीटॉस में की ताबड़तोड़ फायरिंग,वेटर की मौत..
राँची।राजधानी राँची जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में शनिवार रात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने होटल परिसर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की,जिसमें होटल का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने होटल को निशाना बनाते हुए करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की।इस अचानक हुई गोलीबारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई।फायरिंग की घटना में गोली होटल के वेटर मनीष गोप को लगी।गोली मनीष के पेट में लगी थी।घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना,खरसीदाग ओपी,जगरनाथपुर थाना, और डोरंडा थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची है।घायल वेटर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं।अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार,होटल टोटोस कोई राजकुमार नामक व्यक्ति का है।राजकुमार होटल के साथ जमीन कारोबार भी करते हैं।होटल का देखभाल उनका भगिना छोटू यादव करता है।घटना के समय छोटू यादव काउंटर पर बैठे थे।वहीं वेटर मनीष खड़ा था।अपराधियों ने छोटू के ऊपर करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की।छोटू तो छुप गया लेकिन एक गोली वेटर को लग गया।तुरन्त उसे अस्पताल भेजा गया।

