हजारीबाग के बड़कागांव में कोयला व्यवसायी की हत्या,भागने के दौरान अपराधियों ने स्कॉर्पियो से एक और को कुचला…दोहरे हत्या से इलाके सनसनी…
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दोहरी हत्या से घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।नपोखुर्द गांव निवासी कोयला व्यवसायी रोहित साव की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में रोहित साव की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात स्कॉर्पियो से पहुंचे अपराधियों ने रोहित साव पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो से भागने लगे।बताया जा रहा है कि भागने के क्रम में अपराधियों की स्कॉर्पियो ने सड़क पर मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान नपोखुर्द निवासी प्रदीप साव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश या कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जता रही है।वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

