थाना हाजत में आत्महत्या मामला: एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित,दो चौकीदार पर भी कार्रवाई,मृतक के परिजन पहुँचे थाना…

 

राँची।राजधानी राँची में नामकुम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 12 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी जगाई मुंडा ने पुलिस हिरासत में।नामकुम थाना के हाजत के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई है।

राँची पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,घटना की शुरुआत नामकुम थाना कांड संख्या-50/26 से हुई. वादिनी अंजु देवी (32 वर्ष) ने आरोप लगाया था कि खूंटी निवासी जगाई मुंडा ने उनके 12 वर्षीय पुत्र रमेश हजाम का अपहरण कर लिया है। अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अंजु देवी और अभियुक्त जगाई मुंडा के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। हाल ही में अभियुक्त की पत्नी को इस संबंध की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद अंजु ने उससे दूरी बना ली थी।इसी रंजिश में जगाई मुंडा ने अंजु को धमकी दी थी और दो मार्च उसके बेटे का स्कूल से अपहरण कर लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर रामगढ़ के मुइयाडीह जंगल ले गया। वहां उसने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने की नियत से पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर जंगल से मृतक रमेश हजाम का शव बरामद किया।हाजत में हुए आत्महत्या के मामले की जांच बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को दी गई है।जांच के बाद और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नामकुम थाना लाया गया था

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नामकुम थाना लाया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए हाजत के बाहर ओडी पदाधिकारी प्रभुवन कुमार समेत पांच कर्मियों को तैनात किया गया था,लेकिन देर रात अभियुक्त ने कंबल की धारी वाले कपड़े का फंदा बनाया और हाजत के लोहे के गेट से लटककर आत्महत्या कर ली।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एएसआई प्रभुवन कुमार,हवलदार सुधीर शर्मा, ग़यानंद, सिपाही मुकेश ठाकुर,राहुल प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीसी राँची से अनुरोध किया गया है।साथ ही नामकुम थाना प्रभारी के निलंबित के लिए आगे की कार्रवाई की गई।

 

प्रेम प्रसंग में बच्चे की हत्या में गिरफ्तार आरोपी ने हाजत में लगाई फांसी,12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर रामगढ़ में हत्या के बाद दफनाया

जानकारी के अनुसार,होली में नामकुम पुलिस विधि व्यवस्था में जुटी थी, वहीं थाना के हाजत में हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी जगाई मुंड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वह खूंटी के साइको थाना क्षेत्र का रहने वाला था।घटना बुधवार देर रात की है।गुरुवार की सुबह चार पांच बजे चौकीदार रेहान अंसारी ने हाजत के ग्रील गेट से लटका हुआ शव देखकर शोर मचाया जिसके बाद सभी ने हाजत से बाहर निकाला। हाजत में फांसी की जानकारी पूरे पुलिस महकमे में आग की तरह फ़ैल गई।परिजनों के अनुसार,खूंटी के साइको थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडा़पूर्ति गांव का रहने वालें जगय मुंड़ा का गांव की रहने वाली महिला अंजु देवी से अवैध संबंध चल था।दोनो पहले से शादीशुदा हैं।जगाई महिला एवं उसके 12 साल के बच्चें के साथ नामकुम थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में रहता था। बीते रविवार को जगय का महिला से विवाद हो गया।जिससे नाराज होकर उसने 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर रामगढ़ के घाटों ले जाकर हत्या कर दफना दिया। काफी समय बीतने के बाद भी बच्चा व जगाई नहीं लौटा तो महिला ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस की पूछताछ में जगाई ने अपहरण कर हत्या करने की बात स्वीकार की जिसके बाद पुलिस उसे लेकर घाटो गई जहां से बच्चें का शव बरामद किया।जगाई हाजत में अकेला था।उसने हाजत में रखें कंबल के किनारे में लगे कपड़े को फाड़कर रस्सी बनाया और उसी के सहारे फांसी लगा ली

मृतक की पत्नी बेटा और ग्रामीण पहुँचे थाना

नामकुम थाना पहुंचे मृतक की पत्नी पार्वती देवी एवं बेटा सिंगा मुंड़ा ने बताया कि उन्हें साइको थाना द्वारा गुरुवार सुबह ग्यारह बजे बताया गया की नामकुम थाना चलें जाएं।रास्ते में उन्हें रिम्स पहुंचने को कहा गया जिसके बाद परिजन रिम्स पहुंचे। वहां उन्हें घटना की जानकारी देते हुए कहा गया कि पोस्टमार्टम हो गया है।परंतु परिजन असंतोष व्यक्त करते हुए नामकुम थाना पहुंचे जहां डीएसपी मुख्यालय प्रथम के साथ सभी ने बात की।जगाईं की पत्नी ने तीनों बच्चों के पढ़ाई व भरण पोषण का खर्च उठाने की मांग की।

 

error: Content is protected !!