आपसी रंजिश में बमबाजी, इलाके में मची अपरा तफरी,जांच में जुटी है पुलिस…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र की बेहराकूदर बस्ती में आपसी रंजिश के कारण दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गयी।विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी।अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये।स्थानीय लोगों के अनुसार बेहराकुदर बस्ती में लंबे समय से दो गुटों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और कई लोग इस झड़प में घायल हो गये। घटना के दौरान आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।

मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने अचानक सुतली बम फोड़ दिया। बम फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी।धमाके के बाद वहां मौजूद लोग घबरा गये और आसपास के घरों के लोग भी बाहर निकल आये।बमबाजी की घटना के कारण कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना की पुलिस तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में गश्त शुरू की और लोगों से पूछताछ की।मौके पर मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध बाइक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सुतली बम के कुछ अवशेष भी बरामद किये हैं। पुलिस का मानना है कि बमबाजी में इन्हीं सुतली बमों का इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे आपसी रंजिश को मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!